टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव प्रकाश कुमार ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर. के. सिंह पर जोरदार हमला बोला है, और अपनी ओर से प्रश्नों की एक सूची आर.के. सिंह को भेज कर उसका जवाब मांगा है। बकौल प्रकाश कुमार अगर आर. के. सिंह में जरा भी नैतिकता शेष बची है, तो इन प्रश्नों का सीधा उत्तर दें।
1.आपके पिताजी कहां काम करते थे और आप किस वार्डसन से आते हैं?
2.आपका घर जब उत्तर प्रदेश बलिया में है तो आप लखनऊ प्लांट से जमशेदपुर प्लांट क्यों आए?
3.आपकी बहाली टाटा मोटर्स में कैसे हुई?
4.अस्थाई कर्मचारियों के तौर पर आपने कितने वर्ष काम किया?
5.टेल्को लेबर ब्यूरो से आपने कभी गेट पास लिया है? 6.आपकी उम्र कितनी हुई है और अपने सर्विस कितना वर्ष किया है?
7.क्या आपको 25 वर्ष में मिलने वाली “सर्विस घड़ी” मिल चुकी है और आपकी सर्विस अभी और कितने वर्ष बाकी है?
8.क्या आपको पता है कि टाटा मोटर्स के कुछ अस्थाई कर्मचारी 35 वर्ष, 40 वर्ष, और 45 वर्ष में परमानेंट हुए हैं?
- कुछ लोग टेंपरेरी रहते हुए ही रिटायर हो चुके हैं और कुछ लोग 1 से 2 साल तक परमानेंट रहने के बाद ही रिटायर हो चुके हैं?
10.टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के दर्द, तकलीफ के बारे में आप क्या सोच रखते हैं?
11.क्या आपने कभी टाटा मोटर्स में टेंपरेरी मजदूर के तौर पर कार्य किया है?
12.क्या आप कभी साल में 10 महीना घर में बैठे हैं?
13.आपको जिस काम के लिए जमशेदपुर लाया गया था, क्या आपने वह सारे कार्य कर लिए हैं या कुछ और करना बाकी है?
14.आप चुनाव से क्यों भाग रहे हैं?
क्रमशः—–
