युवा नशे का सेवन कर वाहन ना चलाएं, यातायात पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है उनका सम्मान करें– परशुराम सिंह बागी(जिलाध्यक्ष – भारत रक्षा मंच)…..

1 min read

युवा नशे का सेवन कर वाहन ना चलाएं ,यातायात पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है उनका सम्मान करें– परशुराम सिंह बागी(जिलाध्यक्ष – भारत रक्षा मंच)…..

जमशेदपुर शहर में आए दिन युवा वर्ग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है। और इन दुर्घटनाओं में घायल होने से लेकर अपनी जान तक गंवा रहा है।
सबसे बड़ी समस्या इन युवाओं द्वारा नशे का सेवन कर वाहन चलाने को लेकर है। “भारत रक्षा मंच” के जिला अध्यक्ष सह प्रखर समाजसेवी परशुराम सिंह बागी ने युवाओं को सलाह दी है कि जीवन अनमोल है और जरा सी लापरवाही के कारण अपनी जान को जोखिम में ना डालें।
कल दिनांक 8 जून 2025 को संध्या करीब 7:30 बजे बिष्टुपुर यातायात पुलिस के सुनील कुमार बिष्टुपुर रीगल गोलचक्कर के पास एक वाहन चालक को(गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CV-8320) बगैर हेलमेट के वाहन चलाते हुए रोका।
रोकने के बाद यातायात पुलिसकर्मी सुनील कुमार के साथ युवक ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी सुनील कुमार को शक हुआ कि वाहन चालक दीपक कुमार नशे की हालत में है।
मौके पर ही वाहन चालक का “ब्रेथ एनालाइजर” से जांच किया गया। जांच में वाहन चालक द्वारा नशे के सेवन की पुष्टि हुई।
जिसके उपरांत वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 एवं 194 डी के उल्लंघन का दोषी पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब की मात्रा 142.5mg/100ml पाया गया।
परशुराम सिंह बागी ने युवा वर्ग और शहर वासियों से अपील की है कि जमशेदपुर यातायात पुलिस के खिलाफ निगेटिव नरेटिव सेट न करें। जमशेदपुर की यातायात पुलिस आप लोगों की सुरक्षा हेतु सड़क पर सदैव मुस्तैद रहती है। चाहे गर्मी में तापमान 45 डिग्री हो, ठंड में 6 डिग्री हो या घनघोर बरसात हो रही हो, जमशेदपुर की यातायात पुलिस अपना कर्तव्य दृढ़ निश्चय के साथ निभा रही होती है।
युवा वर्ग और शहर वासियों को केवल इतना करना है कि यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें। हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और वाहन के कागजातों को दुरुस्त रखें।
परशुराम सिंह बागी में यह भी कहा कि सड़क पर ड्यूटी निभा रहे यातायात पुलिस के प्रति सम्मान का भाव रखें क्योंकि वह आपकी सुरक्षा के लिए आपको जागरुक कर रहे हैं। परशुराम सिंह बागी में यह भी कहा कि हेलमेट का प्रयोग पुलिस से बचने के लिए नहीं अपितु सुरक्षित और सही सलामत अपने प्रिय जनों से मिलने अपने घर लौटने के लिए करें। साथ ही सस्ते हेलमेट की जगह ब्रांडेड और मजबूत हेलमेट का उपयोग करने की अपील भी की।

जमशेदपुर शहर के नवनियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री पीयूष पांडे से परशुराम सिंह बागी ने अनुरोध किया है कि ब्रेथ एनालाइजर का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाए खासकर रात्रि के समय ताकि हमारा शहर भयमुक्त और अनुशासित रह सके।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author