SPY POST News Effect — अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की जांच को लेकर सख्त निर्देश उपायुक्त महोदय की तरफ से दिए गए…..
जमशेदपुर के नवनियुक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।
अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच को लेकर सख्त निर्देश उपायुक्त महोदय की तरफ से दिए गए हैं।
लिंगानुपात मामले की समीक्षा करते हुए जिला की दो सबसे कम लिंगानुपात वाले प्रखंड पटमदा एवं घाटशिला में प्रसव पूर्व लिंग जांच की आशंका जताते हुए अवैध एवं गैर कानूनी तरीके से संचालित नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, झोला छाप चिकित्सकों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
SPY POST ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पटमदा क्षेत्र में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर की आड़ में जांच एवं भ्रूण हत्या का कारोबार कर अपनी आजीविका का साधन बनाने वाले ऐसे असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर जल्द से जल्द नकेल कसने की जरूरत है।
बंगाल राज्य की सीमा पटमदा एवं घाटशिला से सटा होने के कारण ऐसे लोग इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हैं। बंगाल क्षेत्र कि चिकित्सकों का जाली प्रमाण पत्र दिखाकर मरीजों को गुमराह कर ऐसे झोला छाप चिकित्सक एमबीबीएस डॉक्टर बनकर उनका इलाज करते हैं।
अवैध रेडियोलॉजी सेंटर चलाकर गैर कानूनी तरीके से गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हैं और वह भी मनमाना रुपए लेकर।
अल्ट्रासाउंड की जांच में अगर भ्रूण कन्या पाई गई तो उसे गर्भ में ही मार देने की पूरी व्यवस्था ऐसी कातिलों ने पूरी तरह कर रखी है।
उपायुक्त महोदय को देखना होगा की स्वास्थ्य विभाग कहां गलती कर रहा है।
कहां उससे चुक हो रही है। नहीं तो आप लाख मीटिंग करते रहेंगे, आप लाख निर्देश देते रहेंगे, लेकिन ऐसे अवैध नर्सिंग होम चलाने वाले, ऐसे अवैध रेडियोलॉजी सेंटर चलाने वाले, ऐसे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर आपरेट करने वाले लोग सरकार की आंख में धूल झोंकते हुए इस “कत्लगाह” के साम्राज्य को आंच नहीं आने देंगे।

