दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की अस्मिता के प्रतीक, युगों युगों तक गुरु जी का नाम चारों दिशाओं में गूंजता रहेगा– देविका सिंह- President- All India Women Committee (INTUC)

1 min read

दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की अस्मिता के प्रतीक, युगों युगों तक गुरु जी का नाम चारों दिशाओं में गूंजता रहेगा– देविका सिंह- President- All India Women Committee (INTUC)
झारखंड की मिट्टी में जन्म लेकर शिबू सोरेन ने जल जंगल जमीन की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया ।सामंतवादी व्यवस्था और साहूकारी व्यवस्था के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया।
झारखंड की पावन धरती पर भगवान बिरसा मुंडा, शहीद निर्मल महतो के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने क्रांति की मसाल सदा रौशन रखा।
आने वाली पीढ़ी के लिए शिबू सोरेन की विरासत पथ प्रदर्शक का काम करेगी और युवा वर्ग उनके आदर्शों को आत्मसात करने का काम करती रहेगी।
कल दिनांक 13 अगस्त 2025 को देविका सिंह अपने सहयोगियों नुरजहां(वाइस प्रेसिडेंट आल इंडिया वुमन कमिटी- INTUC), शिखा चौधरी (Secretary- All India Women Committee),मानिनीलाल, प्रतिभा, भारती,अंबा, शबनम, सीमा एवं अन्य सहयोगियों के साथ रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंची।
नेमरा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म की साक्षी रही है। इस अवसर पर देविका सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शिबू सोरेन के निधन पर अपनी संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author