ऑपरेशन “मुस्कान” से जमशेदपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी, 3205 गुम मोबाइल बरामद…..

1 min read

ऑपरेशन “मुस्कान” से जमशेदपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी, 3205 गुम मोबाइल बरामद…..
जमशेदपुर, 14 अगस्त 2026।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में साकची स्थित रविन्द्र भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व में चलाए गए अभियान के तहत 2936 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटाए जा चुके हैं।

वहीं, शुक्रवार को आयोजित ऑपरेशन “मुस्कान” के दसवें चरण में 271 और मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंपे गए। इस तरह अब तक कुल 3205 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
CEIR पोर्टल की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के उपयोग और इसके माध्यम से गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक कराने की प्रक्रिया के बारे में भी आम लोगों को तकनीकी जानकारी दी गई। जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी CEIR पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ-साथ नागरिकों को डिजिटल माध्यम से शिकायत और मोबाइल ट्रैकिंग की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जमशेदपुर, पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जिले के पुलिस अधिकारियों और थानों के संपर्क विवरण उपलब्ध हैं।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author