नीलोफर हुसैन(जुगसलाई) के द्वारा नौशीन खान को समर्थन देने की घोषणा के बाद कुमकुम श्रीवास्तव का (मानगो) संध्या सिंह को समर्थन देने की अफवाह जोरों पर…..

0 min read

नीलोफर हुसैन(जुगसलाई) के द्वारा नौशीन खान को समर्थन देने की घोषणा के बाद कुमकुम श्रीवास्तव का (मानगो) संध्या सिंह को समर्थन देने की अफवाह जोरों पर…..

झारखंड नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत कल दिनांक 23 फरवरी 2026 को जमशेदपुर में चुनाव होना निश्चित है। जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के चेयरमैन पद की प्रत्याशी के द्वारा नौशीन खान को चुनाव के ठीक कुछ घंटे पहले अपना समर्थन देने की घोषणा के बाद मानगो नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव का भी एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को समर्थन देने की अफवाह भी हवा में जोरों से तैर रही है।

वैसे भी जो चुनाव पूर्व सर्वेक्षण सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं उसके अनुसार एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह सबसे आगे चल रही है।
दूसरे स्थान पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी, तीसरे स्थान पर कांग्रेस से निष्कासित जेबा खान का नाम आ रहा है। चौथे स्थान पर जेबा कादरी का नाम और पांचवें स्थान पर कुमकुम श्रीवास्तव का नाम चल रहा है।

वैसे भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी कि कल कुमकुम श्रीवास्तव द्वारा निकाली गई चुनावी रैली एकदम से बेरंग और फीकी रही थी ।

सूत्रों ने यह भी बताया कि राजकुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव को पूर्व मंत्री के कहने पर चुनाव में मेयर पद पर खड़ा करवाया था, ताकि एनडीए के मतों में बिखराव हो सके और इसका सीधा फायदा पूर्व मंत्री की पत्नी सुधा गुप्ता को मिल सके।
परंतु मानगो की जागरूक जनता के द्वारा लगता है इस बार इस कूटनीति को पहले ही भांप लिया गया और कुमकुम श्रीवास्तव को कहीं से भी समर्थन नहीं मिला।

सूत्रों ने यह भी बताया कि कुमकुम श्रीवास्तव के पति राजकुमार श्रीवास्तव आर्थिक मोर्चे पर भी संघर्ष करते दिख रहे थे। पूर्व मंत्री ने जब यह देखा की मन मुताबिक माहौल नहीं बन पा रहा है तो अपने द्वारा राजकुमार श्रीवास्तव को आर्थिक योगदान देने के अपने वायदे से पीछे हट गए। परिणाम स्वरुप मेयर पद प्रत्याशी पति की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई।

सूत्रों ने अभी बताया कि राजकुमार श्रीवास्तव अपने दयनीय आर्थिक हालातो के कारण पत्रकारों और मीडिया में विज्ञापन के पैसे देने में भी खुद को असमर्थ पा रहे हैं ।

खुद को जनता द्वारा नकारे जाने और चुनावी मंझधार में बुरी तरह फंस चुके प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के प्रति राजकुमार श्रीवास्तव के लिए एकमात्र विकल्प एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को समर्थन देना ही विकल्प रह गया था।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

मानगो नगर निगम चुनाव में चरित्र पतन का चल रहा सट्टा बाजार, पहले सुधा गुप्ता के पति बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो चैट, फिर सरयू राय के साथ रहने वाली महिला का “सिंदूर विवाद”- अब भाजपा छोड़ने की घोषणा कर चुके राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश संगठन महामंत्री के ऊपर “अय्याश” होने के आरोप…..

मानगो नगर निगम चुनाव में चरित्र पतन का चल रहा सट्टा बाजार, पहले सुधा गुप्ता के पति बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो चैट, फिर सरयू राय के साथ रहने वाली महिला का “सिंदूर विवाद”- अब भाजपा छोड़ने की घोषणा कर चुके राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश संगठन महामंत्री के ऊपर “अय्याश” होने के आरोप…..

More From Author