विक्रम शर्मा की हत्या के बाद उसके 700 करोड़ी विरासत का नया चेहरा बने अशोक सिंह राघव….

1 min read

विक्रम शर्मा की कंपनी के डायरेक्टर बने अशोक सिंह राघव
:: विक्रम शर्मा और उनकी कंपनी “विक्रम उद्योग प्रा.लि.” का अनुमानित नेटवर्थ 600 से 700 करोड़ का है।


विक्रम शर्मा और उनकी कंपनी विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह को बनाया गया है।

अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव सोनारी में रहते हैं। अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव एक न्यूज पोर्टल के चेयरमैन भी हैं। जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा का विक्रम उद्योग के नाम से व्यवसाय गुड़गांव के रोहतक में ट्रूबक्स बीयर का बोटलिंग का प्लांट है।

वही, जबलपुर में 200 एकड़ जमीन के अलावा पश्चिम बंगाल के रानीगंज में कोयला का कारोबार है। मिर्जापुर में सफेद पत्थर सिलीका (क्वाटर्ज) का काम और घाटशिला में सफेद पत्थर का क्रशर मशीन चलता है।

विक्रम शर्मा के परिवार ने अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव को कंपनी का डायरेक्टर बनाया है।

जानकारी के अनुसार कंपनी का सालाना कारोबार 600 से 700 करोड़ के बीच का है। कोलकाता में RNT हॉस्पिटल के समीप करीब 10.70 बीघा ज़मीन भी है।

ज्ञात हो कि गत 13 जनवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में अबतक शूटर पकड़े नहीं जा सके हैं।

Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author