बंगाल ,असम और पुंडुचेरी की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ा दिया है – काले

1 min read

बंगाल ,असम और पुडुचेरी की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ा दिया है – काले

चुनाव परिणाम से भाजपा गदगद – कहा देशवासियों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना भाजपा का प्रथम कर्तव्य और संकल्प है ।

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सफलता, असम और पुडुचेरी में दोहराया विश्वास ।

असम में शतक के साथ हेट्रिक ।

बंगाल की जनता ने रच डाला इतिहास ।

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर और भाजपा के प्रति जनता का अटूट भरोसा बताया ।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी , स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्र नाथ टैगोर, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय , खुदीराम बोस जैसे महान विभूतियों की कर्मभूमि पश्चिम बंगाल में भाजपा का अभूतपूर्व प्रदर्शन केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विचारधारा की विजय है। यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति और संगठन के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

काले ने कहा कि असम में भाजपा ने शतक के साथ हेट्रिक बनाया है ।

इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में हुए विकास, पारदर्शिता और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था पर पुनः विश्वास व्यक्त किया है। यह जनादेश स्थिरता और निरंतर प्रगति के पक्ष में है।

उन्होंने आगे कहा कि पुडुचेरी सहित इन राज्यों के परिणाम यह प्रमाणित करते हैं कि देश की जनता अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास और निर्णायक नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” आज जन-जन की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बन चुका है।

अमरप्रीत सिंह काले ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता – देशवासियों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है ।

इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू एवं झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी तथा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author