नक्सल गतिविधियों पर पुलिस का सख्त रुख, संवेदनशील इलाकों में लगातार अभियान चलाने का निर्देश…..

1 min read

नक्सल गतिविधियों पर पुलिस का सख्त रुख, संवेदनशील इलाकों में लगातार अभियान चलाने का निर्देश…..

जमशेदपुर/चाईबासा।

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 12 अगस्त 2026 को सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दोनों जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक, केरिपुबल, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी, केरिपुबल के उप-समादेष्टा/सहायक समादेष्टा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में पटमदा, बोड़ाम, कमलपुर, एमजीएम, घाटशिला, गालूडीह, चाकुलिया और नीमडीह समेत संबंधित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और चलाए जा रहे अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जाए और नक्सलियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author