जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश…..

1 min read

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

जमशेदपुर, 21.09.2026

साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से लंबित साइबर अपराध कांडों की नियमित समीक्षा की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 21.09.2026 को डॉ. एहतशाम वकारिब, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा अपने कार्यालय में साइबर अपराध थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान थाना प्रभारी, साइबर थाना एवं संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही प्रत्येक कांड में साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, साइबर एवं तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग तथा कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि साइबर अपराध से संबंधित मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अपराध में प्रयुक्त बैंक खातों/डिजिटल माध्यमों की जांच तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे साइबर ठगी से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author