श्री अमरप्रीत सिंह काले ने किया चित्रगुप्त पूजा पंडाल का उद्घाटन…

1 min read

हम याद रखें भगवान चित्रगुप्त सभी के कर्मों का हिसाब रखते हैं: काले

काले ने किया चित्रगुप्त पूजा पंडाल उद्घाटन

Jamshedpur , 27 Oct: केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह मैदान में आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले द्वारा किया गया।

इस मौके पर श्री काले ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की कृपा से सभी के जीवन में सुख समृद्धि का वास हो। कलम-दवात के आराध्य देव, मनुष्य के पाप-पुण्य, जीवन-मृत्यु का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं. भगवान चित्रगुप्त आप सभी को साहस, शौर्य व ज्ञान प्रदान करें, यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि हमे सदैव ध्यान रखना चाहिये कि सभी के कर्मों का लेखा – जोखा भगवान चित्रगुप्त रखते हैं .

इस अवसर पर संरक्षक कथावाचिका लता सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, अध्यक्ष संतोष सिन्हा, महामंत्री डा० रामानंद लाल, कोषाध्यक्ष मनोज सिन्हा एवं अमित सिन्हा, प्रोफेसर संजय सिन्हा, देवेश सिन्हा, रंजीत सिन्हा, मन्नू सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, मन्नू सिन्हा, दीपक सिन्हा एवं शहर के कई वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author