जिस स्वर्णरेखा नदी की दो दो मंत्रीयों ने आरती उतारी, उसका हाल देखिए… 😔😔😔😔

0 min read

जमशेदपुर शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदी का वर्तमान में अगर हाल देखेंगे तो मन विचलित हो उठेगा| दोनों नदियाँ अपने दयनीय अवस्था में है और वोट बैंक की राजनीति की खुराक बनाने वाले को कोस रही हैं| ये वही नदियाँ हैं जिनकी आरती झारखंड राज्य के दो दो मंत्रीयों श्रीमान सरयू राय और श्रीमान बन्ना गुप्ता ने उतारी पर अफसोस कि ये आरती वोट बैंक की राजनीति और दिखावे का शिकार हो गई|

सबसे अफसोस की बात यह है कि इन नदियों में बगैर 𝙒𝙏𝙋(𝙬𝙖𝙩𝙚𝙧 𝙩𝙧𝙚𝙖𝙩𝙢𝙚𝙣𝙩 𝙥𝙡𝙖𝙣𝙩) और 𝙎𝙏𝙋(𝙨𝙚𝙬𝙚𝙧𝙖𝙜𝙚 𝙩𝙧𝙚𝙖𝙩𝙢𝙚𝙣𝙩 𝙥𝙡𝙖𝙣𝙩) के औधोगिक कचरे के साथ साथ स्थानीय नालों और मृत पशुओं का भी प्रवहन प्रत्यक्ष रूप से इन नदियों में होता है और पूरे शहरवासी इसी प्रदुषित पानी को पीने के लिए विवश हैं|

You May Also Like

More From Author