45 डिग्री सेल्सियस की तपिश में भी जमशेदपुर की यातायात पुलिस अपने कर्तव्य का पालन पुरी दृढ़ता से कर रही…..

0 min read

आसमान से 🔥आग बरस रही है और शहर की सडकें गर्म तवे की भांति तप रही है, मानसुन ने इंतजार को लंबा कर दिया है और आमजन आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठा है | इस भीषण गर्मी में भी जमशेदपुर शहर की यातायात पुलिस अपने कर्तव्य के पालन को लेकर अडिग है|

नागरिकों को उनकी ही सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह के साथ साथ जुर्माना लगाने तक अपने फर्ज को बखूबी निभा रही है| इनको चिंता है आपकी और आपकी सुरक्षा के लिए ये 45 डिग्री की तपती धुप में भी आपकी सलामती के लिए सड़क पर अपनी ड्यूटी निभा रहे है|

परंतु इन लोगों के लिए न ही कोई छतरी☔🌂 की व्यवस्था है और न ही पीने की पानी की कोई व्यवस्था है| प्रशासन को इसपर अविलंब ध्यान देना चाहिए और आमजनों की हिफाजत की जिम्मेदारी उठाए इन यातायात पुलिसकर्मियों की मुलभुत सुविधा की ओर भी ध्यान देना चाहिए| शहर में कई समाजसेवी संस्थाएं को भी इस ओर अपना ध्यान देकर और इनका हर तरफ से समर्थन देकर इनका हौसला बढाना चाहिए|

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author