त्रयंबक महादेव मन्दिर (बड़ा हनुमान मंदिर) मानगो के मुख्य पुजारी बाबा गोरखनाथ तिवारी का आज रात्रि आकस्मिक निधन हो गया l

1 min read

बड़ा हनुमान मंदिर, मानगो के मुख्य पुजारी बाबा गोरखनाथ जी स्वर्गलोकवासी हुए l

त्रयंबक महादेव मन्दिर (बड़ा हनुमान मंदिर) के मुख्य पुजारी बाबा गोरखनाथ तिवारी का आज रात्रि आकस्मिक निधन हो गया l
बाबा कल संध्या आरती किए l एकदम स्वस्थ थे l उन्होंने ने घर जाने से पहले कहा कि थोड़ी हरारत लग रही है l घर जाकर वे डॉक्टर को दिखा कर से दवा लिए l खाने के पश्चात सोने चले गए l सुबह चार बजे उठे फिर घर में बोले अभी समय है थोड़ी देर ओर सो लेता हूं l उसके बाद उठे नही l
बाबा ने जीवंत प्रयन्त मंदिर की सेवा की l बाबा बहुत ही विनम्र स्वभाव एवं मिलनसार थे l बाबा अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी और दो विवाहित पुत्री, नाती नातिन छोड़ गए है l बाबा की उम्र 75 वर्ष की थी l
उनके निवास स्थान से पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए ले जाते समय मंदिर परिसर के सामने रख मंदिर समिति के अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, सचिव शिव प्रकाश शर्मा, दसरथ चौबे, उमेश सिंह, आनंदमय पात्रों, रामसेवक सिंह, नित्यानंद सिन्हा, सत्येंद्र कुमार साव, भाजपा नेता बिनोद सिंह, नीरज सिंह, विजय तिवारी, बिनोद राय, नील कमल शेखर, नितिन त्रिवेदी,ललन शर्मा, झंडा तिवारी, मंदिर के पुजारी सहित मानगो से बड़ी संख्या में लोगों ने श्रृद्धांजलि दे कर उनकी आत्मा की शांति एवं प्रभु श्री अपने श्री चरणों में स्थान दे, के लिए परमात्मा से प्रार्थना किए l

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author