रविंद्र राय को छत्तीसगढ़ चुनाव में केन्द्र द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर काले ने दी बधाई….

0 min read

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ रविंद्र कुमार राय को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दुर्ग क्षेत्र के सेंट्रल जोन इंचार्ज की बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करने पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने रविन्द्र राय को बधाई दी है । काले ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा के प्रति आभार प्रकट किया है।
काले ने कहा की झारखंड बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता को विश्वास है कि रविन्द्र राय पूर्ण रूप से समर्पित होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
काले ने कहा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय के नेतृत्व में झारखण्ड बीजेपी ने काफ़ी मज़बूती हासिल की है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author