लायंस क्लब भारत ने गरीब बच्चों के बीच बांटे पटाखे और मिठाई, बच्चों के चेहरे चमक उठे…

1 min read



जमशेदपुर 12 नवंबर : दीपावली के शुभ अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा गरीब बच्चों के बीच पटाखे एवं मिठाई का वितरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजुला सिंह जी ने बताया कि दिवाली एक प्रमुख हिंदू त्योहार हैं, जो रावण को हराने के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और मिठाई एवं उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं। समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की भी साथ ही पूजा अर्चना होती है। दीपावली सिर्फ रौशनी का नहीं बल्कि आपसी प्रेम का त्यौहार भी है, इसी प्रेम को समाज में बढ़ाने के उद्देश्य से हमारे लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा गरीब बच्चों के बीच दीया, पटाखा और मिठाई का वितरण किया गया। उपहार एवं मिठाई पाकर बच्चे बहुत खुश हुए और उनके चेहरे खिल उठे! वहीं दूसरी ओर क्लब के लोगों ने एक दिन पहले आशीर्वाद ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाया और उनके बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया! इस दौरान क्लब के अध्यक्ष भरत सिंह, उपाध्यक्ष अंजुला सिंह, शक्ति सिंह, सचिव विनीत श्रीवास्तव, राजेश सिंह, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author