फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर को दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय फोटोग्राफिक एग्जीबिशन में सम्मानित किया गया, यह हमारी संस्था के लिए गर्व की बात है। आकर एक्सपो संचालक परिमल आकार और रवि जी द्वारा यह सम्मान दिया गया।
संस्था को यह सम्मान आकर एग्जीबिशन के ऑफिस में दिया गया, जहां सचिव रुपेश कुमार द्वारा यह सम्मान ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष चंदेश्वर पंडित, कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, और सेंट्रल परिवार के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
यह सम्मान हमारी संस्था फोटोग्राफर एसोसिएशन का जमशेदपुर की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है, और हमें आगे भी उत्कृष्टता की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।
