श्री श्री गणेश पूजा पंडाल काशीडीह का उद्घाटन आजसू नेता श्री चंद्रगुप्त सिंह के हाथों संपन्न…..

0 min read

श्री श्री गणेश पूजा पंडाल काशीडीह के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव सह प्रखर समाजसेवी श्री चंद्रगुप्त सिंह शामिल हुए।
साथ ही युवा भाजपा नेता अमित अग्रवाल, अभिभावक स्वरूप महेंद्र पांडे, अवधेश मिश्रा और बसी दुबे भी इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
काशीडीह में इस कमेटी के द्वारा गणेश पूजा पिछले कई वर्षों से की जा रही है और काशीडीह के कई युवाओं को जुड़ाव और सहयोग इस पूजा कमेटी को रहा है।
वर्तमान में इस पूजा कमेटी के अध्यक्ष रिंकू मोहती हैं और काशीडीह का यह चर्चित पूजा पंडाल इस वर्ष भी आकर्षण का केंद्र है।
कमेटी द्वारा हर वर्ष छोटे बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।

You May Also Like

More From Author