भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी के भालुबासा स्थित निवास पर कल शाम लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो की परशुराम सिंह बागी के द्वारा हर वर्ष लिट्टी चोखा के साथ चिकन पार्टी का आयोजन किया जाता है।
कल के इस आयोजन में शहर के कई सम्मानित और समाजसेवी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस आयोजन की जोरदार तारीफ की।
इस लिट्टी पार्टी में समाज के प्रबुद्ध वर्ग से जुटे लोगों द्वारा जमशेदपुर शहर के वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक हालात पर चर्चा की गई।
इन चर्चाओं में जमशेदपुर में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर सहित जमशेदपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के मुद्दे पर भी एक सार्थक चर्चा की गई।



