लिटिल हार्ट नर्सिंग होम के संचालक मानिक मलिक ने SPY POST द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद रातों-रात रेडियोलॉजी से संबंधित उपकरण नर्सिंग होम से हटाया…..

1 min read

लिटिल हार्ट नर्सिंग होम के संचालक मानिक मलिक ने SPY POST द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद रातों-रात रेडियोलॉजी से संबंधित उपकरण नर्सिंग होम से हटाया…..

तीन दिनों पूर्व शहर के उपायुक्त श्री करण सत्यार्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई थी। बैठक में कई अन्य मुद्दों सहित घाटशिला और पटमदा में स्त्री और पुरुष के लिंगानुपात में चिंताजनक अंतर पाया गया।
इसके आलोक में SPY POST ने क्षेत्र का दौरा किया और पटमदा में अवैध रूप से चल रहे हैं गैर रजिस्टर्ड लिटिल हार्ट नर्सिंग होम के संचालित होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
बंगाल राज्य की सीमा से सटे हुए और भोले वाले ग्रामीणों की मासूमियत का पूरा फायदा उठाते हुए लिटिल हार्ट नर्सिंग होम के संचालक सह झोलाछाप चिकित्सक मानिक मलिक की कारगुजारियां दिनों दिन परवान चढ़ती गई।
लिंग जांच सहित गर्भपात का अनैतिक व्यापार कर उस क्षेत्र में अपना रौब कायम कर लिया।
SPY POST की निडर पत्रकारिता से व्याकुल होकर स्पाई पोस्ट के संपादक विनोद सिंह के मोबाइल नंबर 97985 39900 पर मलिक मलिक ने 9939825313 से कॉल करवाया और कॉल करने वाले ने अपना परिचय वहां के मुखिया के रूप में दिया ।
इन महाशय ने मानिक मलिक को क्लीन चिट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इनसे हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। मानिक मलिक द्वारा रेडियोलॉजी से संबंधित उपकरण हटवाने की खबर है (जैसा कि सूत्रों ने बताया)।
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम को नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। जमशेदपुर सिविल सर्जन कार्यालय में रेडियोलोजी विभाग के हेड शंकर कुमार सिन्हा को तत्काल अपनी टीम के साथ वहां जाना चाहिए और विस्तृत जांच करनी चाहिए।

Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author