जमशेदपुर शहर के सिक्ख पत्रकार इन्दरजीत सिंह भुल्लर की माब लिचिंग कर हत्या की कोशिश– बांई आंख की रौशनी गई और बांए कान से सुनने की शक्ति गई….

0 min read

दिनांक 07.06.2023 को काशीडीह लाइन नं 11 में संध्या साढ़े चार बजे के करीब “तक्षक पोस्ट” के पत्रकार और कोल्हान प्रभारी इन्दरजीत सिंह भुल्लर के ऊपर जानलेवा हमला किया गया और ये हमला एक साजिश के तहत माब लिचिंग के रूप में अंजाम देने की कोशिश की गई| इस हमले का मास्टरमाइंड जमशेदपुर शहर का कुख्यात रेडलाइट कोठा “होटल ग्रैंड” की मालकिन शबनम सिंह, पति के रूप में वेश्यावृत्ति का दलाल संजय सिंह और समोसा विक्रयकर्ता और हेरोइन तस्कर गोविन्द पाठक ने अपने पुत्र सिद्धार्थ पाठक, छोटे पुत्र और 40 की संख्या के करीब परिजनों के साथ अंजाम दिया|

इस हमले में इन्दरजीत सिंह भुल्लर को जातिसूचक गालियाँ देते हुए हत्या🔪 के प्रयास के तहत बुरी तरह मारा गया, उसके मोबाइल📱 फोन को छीन लिया गया एवं एक्टिवा गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया|

इस हत्या के प्रयास में गोविन्द पाठक के बड़े बेटे सिद्धार्थ पाठक ने किसी ठोस धातु से जान लेने की नियत से हमला किया👊 जिससे इन्दरजीत सिंह भुल्लर बुरी तरह घायल हो गए| पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाए जाने और डाक्टर द्वारा इलाज के क्रम में पता चला कि इन्दरजीत सिंह भुल्लर की बांए आंख की रौशनी चली गई और बांए कान से सुनाई देना बंद हो गया है|

दरअसल वेश्यावृत्ति का सरताज संजय सिंह और शबनम सिंह ने दयनीय जीवन जी रहे गोविन्द पाठक को वेश्यावृत्ति के दलाली से होने वाले हराम के पैसों की रौशनी से (कभी हेरोइन तस्करी में लिप्त रहे ) अच्छे जीवन का लालच देकर अपने साथ नौकर के रूप में जोड़ लिया और साथ मिलकर इस लोमहर्षक घटना को अंजाम देने की कोशिश किया|

सबसे विस्मयकारी बात यह हुई की मारपीट के क्रम में इंदरजीत सिंह भुल्लर की पगड़ी को खोल कर जमीन पर गिराने का प्रयास किया गया जो कि पंजाबी समाज की आन बान और शान होती है| देखने वाली तह है कि प्रशासन इस घटना को अंजाम देने वालों के गिरेबान तक हाथ लगाने की हिम्मत दिखा पाता है या सिक्कों की खनखनाहट में ये आवाज कहीं गुम हो जाएगी|

ये पुरी घटना बगल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और मोबाइल📱 फोन से हुई रिकार्डिंग के रूप में भी मौजूद है|

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author