“रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन” की बस ने साइकिल सवार को उड़ाया…स्थिति गंभीर…..

0 min read

रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की बस ने साइकिल सवार को उड़ाया…
स्थिति गंभीर…..
आज दिनांक 20 नवंबर 2024 को दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच “रंभा कॉलेज आफ एजुकेशन” की पीले रंग की बस संख्या 𝙅𝙃05 𝘾𝙁0043 साकची में रेड क्रॉस बिल्डिंग के पास से शिक्षक शिक्षिकाओं को लेकर गुजर रही थी। शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक यह सड़क प्रायः वाहन चालकों से भरी रहती है।
बस अपने रफ्तार में थी और शायद इसी रफ्तार की वजह से बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और इस मार्ग में जा रहे एक साइकिल सवार को ठोकर मार दी। बस से ठोकर लगते ही साइकिल सवार उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।
इस दुर्घटना के बाद पास से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ वहां जमा हो गई और मजबूरन चालक को बस रोकनी पड़ी। राहगीरों के दबाव के बाद बुरी तरह घायल साइकिल सवार को बस के चालक और खलासी दूसरी गाड़ी में लेकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले गए।
टाटा मुख्य अस्पताल में घायल साइकिल सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह सरासर बस चालक की लापरवाही का मामला है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों का फैला है जाल, विभागीय मिली भगत से चल रहे हैं अवैध रेडियोलॉजी सेंटर्स, इसी कारण घाटशिला और पटमदा सहित कई क्षेत्रों में लिंगानुपात की स्थिति शर्मनाक…..

गैस माफियाओं का बरसों पुराना काला खेल बेनकाब, आम घरेलू उपभोक्ताओं के नाम पर उनकी जानकारी के बिना ही स्वयं घरेलू गैस रिफिल बुक करवा कर उन सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर होटल, रेस्टोरेंट और औद्योगिक इकाइयों जैसे व्यावसायिक संस्थानों पर ‘ब्लैक’ में बेच रहे…..

More From Author