घाटशिला कॉलेज में आज आयोजित होने वाला विभूति स्मृति सम्मान 2024 विवादों में, शिक्षा मंत्री को 10 लोगों के सम्मानित होने की दी गई जानकारी, पर वास्तव में 13 होंगे सम्मानित…..

1 min read

घाटशिला कॉलेज में आज आयोजित होने वाला विभूति स्मृति सम्मान 2024 विवादों में. शिक्षा मंत्री को 10 लोगों के सम्मानित होने के दी गई जानकारी पर वास्तव में 13 होंगे सम्मानित।

घाटशिला कॉलेज में मंगलवार को आयोजित होने वाला विभूति स्मृति सम्मान समारोह 2024 विवादों में आ गया है । कुछ दिन पहले प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने एक आमंत्रण अनुग्रह पत्र दिया है जिसमें विभूति स्मृति सम्मान 2024 को 10 लोगों को देने की बात कही गई थी लेकिन फिलहाल जो सूची जारी की गई है उसमें 13 लोगों के नाम है। इन नाम में एक आश्चर्य की बात यह है की 13 लोगों में के राजनीतिक दलों के नेता भी हैं।

ऐसे में घाटशिला कॉलेज का राजनीतिकरण रंग खुलकर दिखाई देने लगा है। इस सम्मान समारोह में कांग्रेस के नेता तापस चटर्जी, जो की जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं उन्हें भी सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा इस स्कूल की ही प्रबंध समिति सदस्य शिल्पी सरकार के साथ-साथ कई और ऐसे नाम शामिल है जिनका विभूतिभूषण बंदोपाध्याय से जुड़े कार्यों से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

इस संबंध में घाटशिला के समाजसेवी अम्लान राय ने बताया की इस सम्मान समारोह में जिन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है उन्हें किस आधार पर चयनित किया गया यह उनकी समझ से परे हैं। इसके अलावा इस सम्मान समारोह में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो काफी विवादित है। सबसे मजेदार बात यह है कि शिक्षा मंत्री को 10 लोगों को सम्मान करने की बात कह कर तीन नए लोगों को शामिल करना कई नए सवालों को जन्म दे रहा है।

इस मामले में बड़ा खेल होने की संभावना व्यक्त किया रही है। पुरस्कार पाने वालों में ज्यादातर जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय से भी संबंधित है। इस सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री को ही बिना बताए तीन नए लोगों को सम्मान देना नए सवालों को जन्म दे रहा है। अब देखना है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री भाग लेते हैं या नहीं।

You May Also Like

More From Author