न्याय की मांग हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कल होने वाले बंद को पूर्ण समर्थन 👇परशुराम सिंह बागी ( अध्यक्ष – भारत रक्षा मंच)

1 min read

पुलिस सुरक्षा में युवक हिमांशु सिंह की गुंडा तत्वों द्वारा हुई निर्मम हत्या अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

इस घटना के विरोध में आयोजित कल के जमशेदपुर बंद को मैं अपना पूर्ण समर्थन देता हूँ। मैं प्रशासन से मांग करता हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

साथ ही, मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि बंद के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा अपना विरोध लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करें।

न्याय की मांग हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

जमशेदपुर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक है। चोरी, लूट, हत्या और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध आम जनता में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं।
कानून व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की प्रारंभिक जिम्मेदारी है।

मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो।
पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जनता को सुरक्षित वातावरण देना सरकार और प्रशासन की जवाबदेही है।
अपराध पर‌ रोक लगाने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author