JOGS (जमशेदपुर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी) का 53वां वार्षिक सम्मेलन 15-16 अगस्त को, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों का होगा जुटान…..
जमशेदपुर👇👇
जमशेदपुर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (JOGS) का 53वां वार्षिक सम्मेलन आगामी 15 और 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन का आयोजन होटल रामाडा, जमशेदपुर में होगा, जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन को लेकर JOGS की ओर से बुधवार, 12 अगस्त को आईएमए हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष डॉ. मौसुमी दास घोष, उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता मुर्मू एवं डॉ. श्वेता कुमारी, सचिव डॉ. अर्चना बारिक, मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ. बनिता सहाय तथा कोषाध्यक्ष डॉ. प्रीति यादव मौजूद रहीं।
सोसाइटी की ओर से बताया गया कि वार्षिक सम्मेलन का उद्देश्य स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकों के बीच ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करना है। सम्मेलन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भागीदारी रहेगी तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
JOGS की अध्यक्ष डॉ. मौसुमी दास घोष और सचिव डॉ. अर्चना बारिक ने सम्मेलन में चिकित्सकों एवं संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों की सहभागिता का आह्वान किया है। दो दिवसीय सम्मेलन को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी करने की दिशा में काम तेज कर दिया है।
सम्मेलन: 15 एवं 16 अगस्त 2026
स्थान: होटल रामाडा, जमशेदपुर
आयोजक: जमशेदपुर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (JOGS)

