शांभवी वंदना दुर्गा एवं काली पूजा समिति का भूमि पूजन 13 सितंबर को सिदगोड़ा के अमलसंघ मैदान में हुआ शुभ भूमि पूजन, पूजा समिति ने पदाधिकारियों व सदस्यों की जिम्मेदारियां तय कीं…..

1 min read

शांभवी वंदना दुर्गा एवं काली पूजा समिति का भूमि पूजन 13 सितंबर को सिदगोड़ा के अमलसंघ मैदान में हुआ शुभ भूमि पूजन, पूजा समिति ने पदाधिकारियों व सदस्यों की जिम्मेदारियां तय कीं…..

जमशेदपुर।

सिदगोड़ा स्थित अमलसंघ मैदान में इस वर्ष आयोजित होने वाली शांभवी वंदना दुर्गा एवं काली पूजा की तैयारियों को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया है।समिति की ओर से आगामी 13 सितंबर 2026 को शुभ भूमि पूजन का आयोजन किया गया।भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल एवं अन्य तैयारियों का विधिवत शुभारंभ होगा।पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।संजय पलसानिया को अध्यक्ष तथा विजय खा को चेयरमैन बनाया गया है।वहीं आनंद बिहारी दुबे, प्रकाश कुमार झा और शिव शंकर सिंह को सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।समिति में प्रमोद सिंह और विजय सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अजय कुमार महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। सलाहकार के रूप में संजय कुमार, तपन सरकार और राजेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार, चंदन कुमार और अरविंद राव भालेकर को दी गई है।संयुक्त सचिव के रूप में रंजीत सिंह, चंदन मिश्रा, अरुण प्रसाद, सरवजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा सहायक सचिव के रूप में नीरज कुमार, मनोज कामत, बुद्धदेव चक्रवर्ती, रामकिशोर, रामकृष्ण, गोपाल प्रसाद, मुकेश, रवि मिश्रा, अशोक, सोना, काका, राकेश सिंह और भगत सिंह को शामिल किया गया है।समिति के सदस्यों में दीपक, गोलू, गोपी और रानू शामिल हैं।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भूमि पूजन के बाद पूजा आयोजन से जुड़ी तैयारियों को गति दी जाएगी। आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए समिति के सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।13 सितंबर को होने वाले शुभ भूमि पूजन के साथ ही सिदगोड़ा के अमलसंघ मैदान में शांभवी वंदना दुर्गा एवं काली पूजा की तैयारियों का औपचारिक आगाज हो जाएगा।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author