निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य शुटर शिबू को ठिकाना देने वाले शमशाद के घर से डेढ़ करोड़ की ऑडी समेत तीन लग्जरी कारें जब्त…..

1 min read

निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य शुटर शिबू को ठिकाना देने वाले शमशाद के घर से डेढ़ करोड़ की ऑडी समेत तीन लग्जरी कारें जब्त

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी रहे सागर उर्फ शिवू सिंह के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे ठिकाना देने वाले हाथियाडीह निवासी पशु तस्करी के आरोपी शमशाद खान के घर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की एक ऑडी कार जब्त की। इसके अलावा करीब 50-50 लाख रुपये कीमत की दो अन्य कारें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।इधर, शनिवार की रात ग्रामीण एसपी एस जयकृष्ण निरसा थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

उन्होंने शमशाद खान का नाम प्राथमिकी में नहीं होने को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी मांगी। ग्रामीण एसपी ने जांच के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर मामले की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।शमशाद से शिवू की दोस्ती की भी होगी जांचमुठभेड़ में घायल शिवू का फिलहाल इलाज चल रहा है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ में घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मिलने की उम्मीद है।पुलिस शिवू की भूमिका के साथ-साथ शमशाद खान से उसके संबंधों की भी जांच कर रही है। शमशाद के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों और आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस जब्त वाहनों, आरोपियों की भूमिका और घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। इधर, शिवू के शमशाद के यहां ठहरने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शूटर शिवू शमशाद के संपर्क में कैसे आया और उसके यहां ठहरने के पीछे क्या वजह थी।मुख्य बिंदु:इलाज के बाद शिवू को रिमांड पर लेने की तैयारीग्रामीण एसपी ने निरसा थाना पहुंचकर मामले की समीक्षा कीशमशाद के घर से लग्जरी कारें जब्त शिवू और शमशाद के संबंधों की भी जांच जारी…..

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author