रैबीज उन्मूलन के लिए भारत में जुटेंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ…..

2 min read

रैबीज उन्मूलन के लिए भारत में जुटेंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ

Veterinary Association of India का 28–29 सितंबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन Symposium & Workshop‘One Health’ के माध्यम से विज्ञान से जमीनी कार्रवाई तक बनेगा वैश्विक संवाद

नई दिल्ली/जमशेदपुर, 25 सितंबर 2026:

विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर Veterinary Association of India (VAI) द्वारा रेबीज उन्मूलन को लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाते हुए 28 और 29 सितंबर 2026 को दो दिवसीय International Online Symposium & Workshop on Rabies Elimination का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम दोनों दिनों शाम 4:40 बजे से रात 8:40 बजे तक (IST) Zoom के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होगा।इस अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संवाद का विषय है—“Rabies Elimination through One Health: From Science to Action”अर्थात “वन हेल्थ के माध्यम से रेबीज उन्मूलन : विज्ञान से कार्रवाई तक।”कार्यक्रम का आयोजन Veterinary Association of India (VAI) द्वारा World Veterinary Association (WVA), Worldwide Veterinary Service (WVS), Mission Rabies और Vetnext के सहयोग से किया जा रहा है।

Zero by 30’ लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

रेबीज आज भी मानव एवं पशु स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर वैश्विक चुनौती है। विशेष रूप से dog-mediated rabies के कारण होने वाली मानव मृत्यु को वर्ष 2030 तक समाप्त करने के वैश्विक “Zero by 30” लक्ष्य की दिशा में प्रभावी समन्वय, वैज्ञानिक रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्रवाई की आवश्यकता है।इसी उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में रेबीज नियंत्रण और उन्मूलन से जुड़े वैज्ञानिक, तकनीकी, प्रशासनिक एवं जमीनी पहलुओं पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।

इन महत्वपूर्ण विषयों पर होगा विशेषज्ञ संवाददो दिवसीय Symposium & Workshop में प्रमुख रूप से निम्न विषयों पर चर्चा एवं तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे—National Rabies Control Programme (NRCP)वैज्ञानिक Dog Population Management एवं ABC ProgrammesGIS आधारित निगरानी एवं Digital SurveillanceRabies Diagnostics एवं Laboratory SurveillanceOne Health आधारित रेबीज नियंत्रण रणनीतियांMission Rabies के फील्ड अनुभवNGOs एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिकाDogs एवं Cats में Surgical और Clinical Pain ManagementOral Rabies Vaccinationउभरती हुई रेबीज रोकथाम एवं नियंत्रण रणनीतियांरेबीज उन्मूलन में पशु चिकित्सकों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और समुदाय की भूमिकाभारत और विदेशों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ होंगे शामिलइस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा करेंगे।

इनमें प्रमुख रूप से:Dr. Ilona Airikkala Otter, Senior Advisor, Worldwide Veterinary Service (WVS), Finland;Dr. Reddy Bommineni, Director, Bronson Animal Disease Diagnostic Laboratory, Florida, USA;Dr. Gowri Yale, Global Rabies Program Director, Ceva Animal Health, France; तथाDr. Sugath Premachandra, President, Sri Lanka Veterinary Association, शामिल हैं, जो कार्यक्रम में Programme Host के रूप में भी योगदान देंगे।

इसके अतिरिक्त भारत के सरकार, पशु चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अकादमिक जगत तथा पशु कल्याण क्षेत्र से जुड़े अनेक विशेषज्ञ भी विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।Veterinarians और One Health Professionals के लिए विशेष अवसरVAI के अनुसार, रेबीज उन्मूलन केवल टीकाकरण तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए Veterinary Medicine, Public Health, Epidemiology, Animal Welfare, Municipal Administration, Community Participation और Digital Surveillance जैसे अनेक क्षेत्रों के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है।

यह कार्यक्रम इसी One Health approach को मजबूत करने तथा वैज्ञानिक ज्ञान को प्रभावी जमीनी कार्रवाई से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाणपत्रनिर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करने वाले पंजीकृत प्रतिभागियों को Participation Certificate प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त निर्धारित कार्यक्रम आवश्यकताओं को पूरा करने वाले पात्र VAI Life Members एवं Student Members को 10 CVE Hours का Certificate of Completion प्रदान किया जाएगा।VAI के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय पहलइस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पहल का नेतृत्व Dr. Rajesh Kumar Singh, Founder Chairman, Veterinary Association of India; Dr. Jitendra Singh, President, VAI; Capt. (Dr.) G. Dhanan Jaya Rao, Secretary General, VAI तथा Col. (Dr.) A. S. Rathore, Chief Advisor, VAI कर रहे हैं।कार्यक्रम के Organizing Secretary, Dr. Radhakriisshna Pulikanti हैं।“Stronger Together” का संदेशयह पहल World Rabies Day 2026 के वैश्विक संदेश “Stronger Together” को आगे बढ़ाते हुए यह रेखांकित करती है कि रेबीज उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वेटरनरी प्रोफेशन, पब्लिक हेल्थ, सरकार, अकादमिक संस्थानों, NGOs, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और समुदायों के बीच मजबूत एवं निरंतर साझेदारी आवश्यक है।

Veterinary Association of India (VAI) का यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संवाद रेबीज के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में वैज्ञानिक ज्ञान, अनुभव और जमीनी कार्रवाई को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author