जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण, ‘यात्रा’ संस्था ने दिया सेवा और मानवता का संदेश…

0 min read

दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण, ‘यात्रा’ संस्था ने दिया सेवा और मानवता का संदेश।

जमशेदपुर।

दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)’ की ओर से संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

इस पहल का उद्देश्य त्योहार की खुशियों को जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाना तथा उनके जीवन में खुशियाँ और सम्मान का भाव जगाना था।इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भेंट कर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दी गईं। संस्था की इस पहल के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया।

संस्था का मानना है कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ भी खुशियाँ साझा की जाएँ।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल आस्था और आराधना का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और मानवता के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है।

जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। संस्था भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहेगी।

कार्यक्रम में चंदा सिंह, रेणु देवी, रिंकी अग्रहरी, अर्जुन रजक, चंदा सिंह राजपूत, प्रदीप मिश्रा, रंजीत गुप्ता समेत संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने इस सामाजिक पहल में अपनी सहभागिता निभाई और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सामाजिक संस्था ‘यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)’ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा सामाजिक कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author