मुरली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया NIT जमशेदपुर का शैक्षणिक भ्रमण…..

1 min read

मुरली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया NIT जमशेदपुर का शैक्षणिक भ्रमण

जमशेदपुर, 3 नवंबर 2026

मुरली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा प्रयोगशाला में होने वाले व्यावहारिक कार्यों से परिचित कराना था।

इस अवसर पर मुरली इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नूतन रानी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने NIT जमशेदपुर का भ्रमण किया तथा संस्थान की प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। इस अनुभव से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा विकसित हुई।

इस शैक्षणिक पहल में NIT जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रभा चाँद मैम (भौतिकी प्राध्यापक), सुमित सहगल (सहायक प्राध्यापक), डॉ. वाई. रामा (गणित प्राध्यापक), चंदन कुमार राहते (तकनीकी विभाग) तथा सुब्रोजीत (कंप्यूटर शिक्षक) की भूमिका भी सराहनीय रही।

डॉ. नूतन रानी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक भ्रमण एवं व्यावहारिक अनुभव अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और विज्ञान, तकनीक तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

मुरली इंटर कॉलेज परिवार ने NIT जमशेदपुर के निदेशक, प्राध्यापकों एवं पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक सहयोग की अपेक्षा जताई।

मुरली इंटर कॉलेज परिवार

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author