आज दिनांक 13 नवंबर 2022 दिन रविवार को भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाज सेवी संस्था IPTA की 73 वीं बैठक डिमना रोड मानगो My Unique Classes जमशेदपुर में संपन्न हुई |

1 min read

आज दिनांक 13 नवंबर 2022 दिन रविवार को भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाज सेवी संस्था IPTA की 73 वीं बैठक डिमना रोड मानगो My Unique Classes जमशेदपुर में अपराहन 3:00 बजे संपन्न हुई | जिसमें डॉ शशि शेखर झारखंड प्रदेश का नेतृत्वकर्ता के रूप में मनोनीत किया गया | संगठन के सभी पदाधिकारियों ने समर्थन देकर डॉ शशि शेखर से तन,मन और धन से संगठन की कार्य को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया | डॉ शशि शेखर ने इस पद को स्वीकार करते हुए संगठन के कार्य को पूरी ईमानदारी से करने का भरोसा दिलाया और कहा कि बहुत ही जल्द हम सभी एकता के सूत्र में बंध कर संविधान में अपनी पहचान को बनाएंगे |
आज की बैठक को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, एसडी प्रसाद, डॉक्टर नथुनी सिंह, आरबी निराला, अशोक प्रसाद, लाल टू गोराई श्याम सुंदर, जितेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, मनीष कुमार और देवेंद्र प्रसाद उपस्थित थे |

You May Also Like

More From Author