शहर के गरीब मजदूरों ने वीडियो एलबम “मजदूर”का किया पोस्टर लांच….मजदूर दिवस पर देश भर में गुंजेगा मजदूरों का दर्द व देश भक्ति…..झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज…

1 min read

जमशेदपुर : आगामी मजदूर दिवस को लेकर शहर के कलाकारों द्वारा एक वीडियो एलबम “मजदूर ” का निर्माण किया गया है| वीडियो एलबम का पोस्टर लौंच जुबली पार्क में गरीब मजदूरों ने कलाकारों के साथ मिलकर की| वीडियो के गीत सामाजिक मुद्दे व देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा पर गीत गाकर चर्चित हुए गायक अजीत अमन ने गाया है| पोस्टर लौंच के मौके पर महिला मजदूर भी शामिल हुई| सभी ने कलाकारों को इस गीत के लिए शुभकामनाएं दी| इस मौके पर गायक अजीत अमन ने बताया कि वीडियो में मजदूरों का दर्द, देशभक्ति, मजबूरी, लाचारी को दिखाया गया हैं| उन्होंने बताया कि एलबम के लिरिक्स भी मजदूरों में देश भक्ति की जोश भरने वाला होगा | उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम समाजिक विषयों पर जागरूकता लाने के लिए कई वीडियो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है|निर्देशक मनोज पांडे और अमित राज ने बताया कि वीडियो में एक शॉर्ट मूवीज की तरह एक कहानी होगी| उन्होंने बताया कि एलबम निर्माण का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है| इसे मजदूर दिवस पर रिलीज किया जायेगा|
इस अवसर पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, पल्लवी कौर, अमित राज, हरिदर्शन सिंह, सत्यम तिवारी, देव, शिन्टू यादव समेत कई मजदूर शामिल थे|

  • शहर के शिक्षक व इंजीनियर ने मिलकर वीडियो का किया निर्माण

“मजदूर” वीडियो एलबम निर्माण में शहर के जाने माने साइंस शिक्षक आलोक राज सिंह व जमशेदपुर से सबंध रखने वाले बंगलौर में नेहिश सौफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| शहर के रहने वाले दोनों ही निर्माता कलाकारों की मदद के लिए हमेशा से हाथ बढ़ा कर रहे है| शिक्षक आलोक राज सिंह ने बताया कि कलाकार अपनी कला के माध्यम से हर वर्ग के लोगों की जिंदगीं के उतार चढ़ाव को सम्मानपूर्वक दिखाते है| उन्होंने कहा कि “मजदूर वीडियो” भी समाजिक विषय पर बना है|

-एलबम में काम करने वाले कलाकार

निर्माता – शिक्षक आलोक राज सिंह, अवनीश श्रीवास्तव
गायक -अजीत अमन
निर्देशक- मनोज पांडे, अमित राज
गीत – हरिदर्शन सिंह
स्टोरी – अमित तिवारी
आर्टिस्ट – पल्लवी कौर, देव, बबलू कायवर्तो
डीओपी – सत्यम तिवारी
प्रोडक्शन – शिन्टू यादव

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author