जमशेदपुर के नवनियुक्त 𝙎𝙎𝙋 श्री कौशल किशोर ने आज अपना पदभार ग्रहण किया…

1 min read

आज जमशेदपुर शहर के नवनियुक्त SSP श्री कौशल किशोर ने अपना पदभार ग्रहण किया| श्री कौशल किशोर इससे पहले रांची के एसएसपी थे और इनकी पहचान एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी की रही है| ज्ञात हो कि दो दिन पहले राज्य सरकार ने निवर्तमान एसएसपी श्री प्रभात कुमार को हटा कर श्री कौशल किशोर की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी|

ऐसी सुचना है कि विगत दिनों जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के पेशकार राकेश कुमार के ऊपर कोर्ट परिसर में घुसकर चापड़ से एक नशे के आदी युवक के द्वारा हमला करने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के स्वत: संज्ञान लेने की सुचना थी और शायद निवर्तमान एसएसपी श्री प्रभात कुमार का तबादला होने की सबसे बड़ी वजह यही मानी जा रही है|

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author