एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में आज दिन मंगलवार दिनांक 12 सितंबर 2023 को झारखंड के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी द्वारा आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया l

1 min read
      


मंडप बनाने के लिए कोंटाई (पश्चिम बंगाल) के 30 उत्कृष्ट कारीगरों की एक बड़ी टीम आई हुई है और इस पंडाल का बजट बारह लाख रुपए का है साथ ही साथ माता दुर्गा की एक आकर्षक प्रतिमा के लिए बेल्दा (पश्चिम बंगाल) के कारीगरों से भी संपर्क साधा गया है जिसका मूल्य लगभग एक लाख तीस हजार रुपए है l
प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी यहां लगने वाला मेला मुख्य आकर्षण होगा l
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के मुख्य सचिव श्री भूपेंद्र सिंह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार, संजय सिंह, अभिनाश आइच, अभिषेख डे, सोलिल मुखर्जी,पुटू दा, निकेत सिंह अमन सिंह ,लखविंदर सिंह, अजय सिंह, जयशंकर सिंह, अनिल पांडे, बाला दुबे, अरुण कुमार, प्रोसेनजीत बनर्जी, रवि कुमार, जे पी शर्मा, जे बेहरा,विशाल .महतो राणा सिंह,गोपाल सिंह, सुनील आहूजा,अरविन्द प्रसाद,शुभम् शैंकी .एवं पूरी कार्यकारिणी तथा पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे l

रमेश

Vi
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author