संभव संस्था के सदस्यों ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली…

1 min read


जमशेदपुर 12 नवंबर – दीपावली के शुभ अवसर पर संभव संस्था के सदस्यों ने ‘‘आशीर्वाद‘‘ वृद्धा आश्रम में बड़े बुजुर्गों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई। जिसके विषय में बताते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने बताया कि हमारे संस्था के सदस्यों ने ‘‘आशीर्वाद‘‘ वृद्धा आश्रम को दीपों से सजा कर बड़े बुजुर्गों के साथ पटाखे जलाते हुए दीपावली के त्यौहार को मनाया। इस दौरान सभी बड़े बुजुर्गों को संस्था की ओर से गर्म कपडे़, मौजा, फल, ड्राई फ्रूट्स समेत कई प्रकार के मिठाई उपहार स्वरूप दिया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, उपाध्यक्ष अंजुला सिंह, सुचित्रा रूंगटा, पी.पुष्प लता, शैलजा सिंह, राजेश कुमार, राजेश सिंह, और वृद्ध आश्रम के सभी लोग मौजूद थे।

You May Also Like

More From Author