जिला परिषद क्षेत्र बागबेड़ा कीताडीह में दो दिवसीय शारदीय महिला समागम का आयोजन…

0 min read

जिला परिषद क्षेत्र बागबेड़ा किताडीह में दो दिवसीय महिला समागम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 27/12/2023 और 28/12/2023 को आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम संरक्षक जिला पार्षद, डॉ कविता परमार ने बताया कि इस समागम में महिलाओं के बीच विभिन्न स्वदेशी खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के द्वारा समाज के सभी तबके की महिलाएं आगे आयेंगी। यह महिलाओं के जीवन की एकरसता को दूर करने के साथ स्वस्थ स्पर्द्धा का माहौल बना सकेगा। यह कार्यक्रम राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा कॉलोनी, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन के पास समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक होगा। उद्घाटन समारोह 27 दिसंबर को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। आज महिलाओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित बैठक की गई। 10 विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिताओं (चम्मच गोली दौड़, सूई धागा दौड़, बिस्किट दौड़, बोरा दौड़, 100 मीटर दौड़, हंडी फोड़, इन आउट, कुर्सी दौड़, पासिंग द बॉल, बलून फोड़) का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन कर 28 दिसंबर को समापन समारोह में पुरुस्कृत किया जाएगा।
भवदीय
कविता परमार

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author