टाटा वर्कर्स यूनियन की प्रतिष्ठा दांव पर….
यूनियन द्वारा संचालित क्लब हाऊसों में मनमानी…
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पैसे लेकर अपने लोगों को क्लब में टेंट हाउस संचालक का देते हैं जिम्मा….
जमशेदपुर टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन—-
आज दिनांक 25.09.2024 को शहर के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जमशेदपुर टेंट डीलर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के पदासीन अधिकारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष को अपने निशाने पर लेते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी पर भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप लगाए।
संस्था के सरदार बलजीत सिंह और ओम प्रकाश सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित क्लब हाउसों में अध्यक्ष द्वारा पैसे लेकर अपने खास लोगों को क्लब हाउस में टेंट हाउस का संचालन करवाने के गंभीरआरोप लगाए। पदाधिकारीद्वय ने अध्यक्ष पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अध्यक्ष की मनमानी की वजह से बाकी सारे टेंट हाउस संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि जो व्यवस्था पहले थी उसे फिर से बहाल किया जाए ।
जब क्लब हाऊस बुक करने वाले आयोजक अपने पसंद के टेंट हाउस संचालक को टेंट हाउस का जिम्मा देते थे।
वैसी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहती थी और लगभग सभी टेंट हाउस संचालकों को औसत रूप से बराबर काम मिलता रहता था,
और आयोजित समारोह का बिल भी नियंत्रण में रहता था। साथ ही साथ किसी एक टेंट हाउस संचालक का वर्चस्व नहीं रहने की स्थिति में बजट भी नियंत्रण में रहता था। अगर यह सारे आरोप सही हैं जो संगठन ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पर लगाए हैं तो यह बहुत ही गंभीर आरोप हैं। क्योंकि टाटा वर्कर्स यूनियन का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और इससे पहले कभी भी किसी अध्यक्ष के ऊपर ऐसे आरोप नहीं लगे हैं।
आर्गेनाइजेशन की प्रमुख मांगे…
टाटा स्टील के द्वारा संचालित क्लबहाउस को फिक्स करने के विरोध में हमारा निवेदन है..
जमशेदपुर टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का टाटा वर्कर्स यूनियन से निम्नलिखित मांगे हैं…
जमशेदपुर टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन पिछले 50 साल पुरानी संस्था है, जिसमें तकरीबन 1200 सदस्य हैं। टाटा स्टील के क्लबहाउस में किसी खास आदमी को टेंट हाउस का काम करने के लिए फिक्स करने का कड़ा विरोध करते हैं। टाटा स्टील के क्लब हाउस में पूर्व के भांति सभी लोगों के द्वारा काम किया जाता रहा है, जिसकी व्यवस्था अच्छी थी।
सभी लोग मिलजुलकर क्लबहाउस में काम करते थे। यही व्यवस्था बनी रहे, इसका हम समर्थन करते हैं। किसी प्रकार की देखभाल के नाम पर जबरन रुपया वसूलना बंद किया जाए। यह काम भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। हम इसका विरोध करते हैं। टाटा स्टील द्वारा संचालित कमेटी जमशेदपुर टेंट हाउस डीलर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के साथ वार्ता कर उचित कदम उठाने की कृपा करें। किसी व्यक्ति को टाटा स्टील के क्लब हाउस में फिक्स करते हैं तो इसका बोझ टाटा स्टील के कर्मचारियों पर ही पड़ेगा, क्योंकि फिक्स व्यक्ति मनमाना बिल वसूल करेगा, जिससे टाटा स्टील के कर्मचारियों को शादी ब्याह या अन्य कार्यक्रमों में अधिक पैसा देना पड़ेगा।
