एक और निर्माण घोटाला। उज्जैन में महाकाल मंदिर के समीप की दीवार गिरी। कुछ लोग दबे…..

0 min read

एक और निर्माण घोटाला। उज्जैन में महाकाल मंदिर के समीप की दीवार गिरी। कुछ लोग दबे।

अभी तक सिर्फ पुल गिर रहे थे और सड़कें धंस रही थीं। अब दीवारों की भी पोल खुल रही है।

दीवारें और छतें धूप, सर्दी और बारिश से बचाव को ही बनाई जाती हैं। मगर इनकी दीवारें तो वारिश में ही गिर रही हैं।

आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। प्रशासन व मंदिर प्रबंधन ने हादसे को देखते हुए मंदिर के सभी गेट से श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी है।

हालांकि श्रद्धालुओं को मंदिर से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद लगातार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना देर शाम की बताई जा रही है। वहीं इस बारे में प्रशासन और मंदिर प्रबंधन कुछ कहने से बच रहा है। घटना को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि दीवार के समीप बाहर से आए कई श्रद्धालु खड़े हुए थे। इसी बीच तेज बारिश की वजह से दीवार भरभराकर आठ श्रद्धालुओं पर गिर गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुला लिया गया है। वहीं इस पूरी घटना में एक अप्रिय खबर की भी जानकारी सामने आ रही है, लेकिन प्रशासन किसी प्रकार से इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

You May Also Like

More From Author