क्या 𝙅𝙆𝙇𝙈 प्रत्याशी तरुण डे वोट कटवा साबित होंगे जमशेदपुर पूर्वी में…..?

0 min read

क्या 𝙅𝙆𝙇𝙈 प्रत्याशी तरुण डे वोट कटवा साबित होंगे जमशेदपुर पूर्वी में…..?

झारखंड विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 13 नवंबर को चुनाव होने की तिथि घोषित है।
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हाथ पैर मार रहे हैं। झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर जयराम महतो की राजनीतिक पार्टी जेकेएलएम से तरुण डे जमशेदपुर पूर्वी से किस्मत आजमा रहे हैं।
इस क्षेत्र के बांग्लाभाषी, उड़ियाभाषी और महतो वोटरों के भरोसे चुनाव मैदान में उतरे तरुण डे चुनावी रेस में बुरी तरह पिछड़ते नजर आ रहे हैं। उम्मीद के विपरीत मतदाताओं का रवैया उदासीन नजर आ रहा है।
पर ऐसा लगता है कि 𝙅𝙆𝙇𝙈 प्रत्याशी तरुण डे जमशेदपुर पूर्वी में वोटकटवा साबित होंगे।
जयराम महतो का कोई प्रभाव जमशेदपुर पूर्वी के शहरी क्षेत्रों में नजर नहीं आता है और इसका सीधा प्रभाव तरुण डे की चुनावी संभावनाओं को लग रहा है।
तरुण डे का कार्य क्षेत्र कंंदरबेडा का एरिया रहा है और तरुण की पहचान एक बालू माफिया की रही है। जबकि झारखंड में पिछले 5 सालों में बालू का टेंडर हुआ ही नहीं है ।
कुल मिलाकर 𝙅𝙆𝙇𝙈 उम्मीदवारों तरुण डे की स्थिति कमजोर नजर आ रही है।

You May Also Like

More From Author