जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास के मुख्य द्वार के ठीक सामने खोल दिया बार एवं रेस्टोरेंट…..

1 min read

जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आवास के मुख्य द्वार के ठीक सामने खोल दिया बार एवं रेस्टोरेंट…..
झारखंड राज्य में शराब बिक्री से संबंधित सारे कार्य 𝙅𝙎𝘽𝘽𝙇 यानी कि झारखंड राज्य पेय निगम लिमिटेड देखती है।
यह निगम मद्ध निषेध मंत्रालय के अधीन है और वर्तमान में झारखंड राज्य के मध्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद हैं। झारखंड राज्य में कुल 24 जिले हैं और इन जिलों में कुल मिलाकर 1453 खुदरा दुकानें हैं शराब की।
2024 25 में सरकार ने शराब से ₹2700 करोड रूपए राजस्व का लक्ष्य रखा था। इसमें से अब तक 1700 करोड रुपए आ चुके हैं और बाकी समय में 1000 करोड रुपए और एकत्र करना सरकार का लक्ष्य है।
इन 1453 खुदरा शराब की दुकानों में से कई दुकानें जमशेदपुर शहर में भी संचालित हो रही हैं। साकची आम बागान स्थित अग्रसेन भवन से थोड़ा आगे जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का भी निवास है। वर्तमान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्रा हैं,और इसी आवास में निवास करते हैं। विचित्र बात यह है कि उनके आवास के ठीक सामने स्थित इमारत में शराब बेचने के लिए बार खोल दिया गया है।
बार एवं रेस्टोरेंट एक ऐसी जगह होती है जहां प्राय असामाजिक तत्व शराब के नशे में मर्यादित आचरण करते हैं और इसी बीच आपराधिक वारदात होने की पूरी संभावना बनी रहती है।
जमशेदपुर शहर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का दर्जा 𝙑 𝙑 𝙄 𝙋 की श्रेणी में आता है और जिला एक्साइज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह कैसी जगह पर खुदरा शराब की दुकान को खोलने की अनुमति दे रहे हैं।
जिला एक्साइज विभाग को अविलंब उस बार के लाइसेंस को रद्द करना चाहिए या फिर उसे किसी दूसरे स्थान में शिफ्ट करना चाहिए।
सूत्रों ने बताया कि बार के संचालक शहर के बड़े दवा कारोबारी भी हैं और इनका पुर्व स्वास्थ्य मंत्री से घनिष्ठ संबंध रहा है।
इसी का फायदा उठाकर इस बार के संचालक ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य द्वार के सामने ही बार खोलने का कारनामा किया है।
नोट– बार के बाहर लगाए गए साइन बोर्ड में यह भी साफ अक्षरों में लिखा है-
𝘽𝙪𝙮 𝙏𝙬𝙤 𝙋𝙚𝙜, 𝙂𝙚𝙩 𝙊𝙣𝙚 𝙋𝙚𝙜 𝙁𝙧𝙚𝙚…..

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों का फैला है जाल, विभागीय मिली भगत से चल रहे हैं अवैध रेडियोलॉजी सेंटर्स, इसी कारण घाटशिला और पटमदा सहित कई क्षेत्रों में लिंगानुपात की स्थिति शर्मनाक…..

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों का फैला है जाल, विभागीय मिली भगत से चल रहे हैं अवैध रेडियोलॉजी सेंटर्स, इसी कारण घाटशिला और पटमदा सहित कई क्षेत्रों में लिंगानुपात की स्थिति शर्मनाक…..

गैस माफियाओं का बरसों पुराना काला खेल बेनकाब, आम घरेलू उपभोक्ताओं के नाम पर उनकी जानकारी के बिना ही स्वयं घरेलू गैस रिफिल बुक करवा कर उन सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर होटल, रेस्टोरेंट और औद्योगिक इकाइयों जैसे व्यावसायिक संस्थानों पर ‘ब्लैक’ में बेच रहे…..

गैस माफियाओं का बरसों पुराना काला खेल बेनकाब, आम घरेलू उपभोक्ताओं के नाम पर उनकी जानकारी के बिना ही स्वयं घरेलू गैस रिफिल बुक करवा कर उन सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर होटल, रेस्टोरेंट और औद्योगिक इकाइयों जैसे व्यावसायिक संस्थानों पर ‘ब्लैक’ में बेच रहे…..

More From Author