“आपरेशन सिंदूर” का असर मानगो नगर निगम चुनाव में दिखने लगा है…..

1 min read

विधायक सरयू राय के द्वारा मिस्ट्री वूमेन “मधु” के बारे में खामोशी धारण करना एनडीए समर्थित प्रत्याशी भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह को पड़ रहा भारी।
संध्या सिंह की सगी बहन और सरयू राय के करीबी उपेंद्र सिंह मस्तान की पत्नी ने संध्या सिंह के विरोध में जाकर सुधा गुप्ता को माला पहना कर किया समर्थन का ऐलान।

एक चुटकी सिंदूर की कीमत आप क्या जानें विधायक जी…

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार के मानगो नगर निगम चुनाव में महिला के लिए आरक्षित मेयर सीट के चुनाव में सिंदूर अहम रोल निभाने जा रहा है।
आज के ताजा घटनाक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सह मेयर पद की उम्मीदवार सुधा गुप्ता के साथ आशियाना एनक्लेव का दौरा किया।

इस दौरे में अप्रत्याशित रूप से एनडीए समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह की सगी बहन जो सरयू राय के बेहद करीबी उपेंद्र सिंह मस्तान की पत्नी भी हैं, ने सुधा गुप्ता को माला पहनाकर और गले लगाकर अपने समर्थन का ऐलान कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि रहस्यमय महिला “मधु” के बारे में विधायक सरयू राय द्वारा गोल मटोल जवाब देने के बाद ऐसी प्रतिक्रिया सामने आई है।

मानगो की जनता के बीच इस मुद्दे को लेकर गहरी नाराजगी दिखाई दे रही है और इसका असर धीरे-धीरे क्षेत्र में दिखने भी लगा है।

वैसे भी जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर और भाजपा के समर्थन से विधानसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद जमशेदपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक सरयू राय भाजपा संगठन से जुड़े सदस्यों को ही तोड़कर जनता दल यूनाइटेड संगठन को किसी तरह मूर्त रूप देने का प्रयास कर रहे थे।
भाजपा के निष्ठावान, समर्पित और राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को खुद समझ नहीं आ रहा है कि वह किधर जाएं और क्या करें।

“कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा

भानुमति ने कुनबा जोड़ा”

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author