एक चुटकी सिंदूर की कीमत आप क्या जानें विधायक जी–
सरयू राय के साथ रामार्चा पूजा में बैठने वाली महिला मधु कौन है…?
पत्नी मानकर उसकी मांग सिंदूर से क्यों नहीं भरते सरयू राय?
बन्ना गुप्ता…..👇👇👇
मानगो नगर निगम चुनाव में आज राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और अपने चिर परिचित राजनीतिक प्रतिद्वंदी सरयू राय पर जोरदार निजी आक्रमण किया।
सामाजिक विषयों से शुरू हुई बयानबाजी ने अचानक निजी जीवन पर आरोपों ने ले लिया।
पिछले विधानसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक प्रतिद्वंदी खेमे द्वारा अश्लील वीडियो चैट प्रकरण से घायल होकर पराजय का मुख देखने वाले पूर्व मंत्री ने इस बार मेयर पद के चुनाव में सोची-समझी रणनीति के तहत आक्रमण प्रत्यक्रमण का दांव खेला है।
“Offense Is The Best Way To Defence” यानी कि अपना बचाव करना है तो आक्रमण करना होगा की तर्ज पर राजनीति के खेल में अपने चरित्रहनन का दंश झेल कर चुनाव हार कर अपना घाव सहला रहे पूर्व मंत्री ने इस बार डिफेंस का नहीं ऑफेंस का रास्ता चुना है।
पूर्व मंत्री ने वर्तमान में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक के ऊपर धारदार प्रहार उनके निजी जीवन के आचरण पर किया है।
बुढ़ापे की इस अवस्था में भी विधायक की ऐसी क्या मजबूरी है कि मधु नाम की उस महिला की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा देने के बजाय विधायक जी लिव इन रिलेशनशिप का स्टेट्स मेंटेन किए हुए हैं।
यही नहीं वर्तमान विधायक की स्वर्गीय पत्नी की मौत पर भी कड़े सवाल पूछे कि विधायक जी बताएं की पत्नी की मृत्यु कैसे हुई?
मौत स्वाभाविक हुई या स्वाभाविक?

चुनाव परिणाम चाहे जो परंतु यह तो निश्चित है कि इन दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने आपसी चरित्रहनन की पराकाष्ठा को छू लिया है और क्षेत्र की जनता इनके द्वारा ओढे हुए कृत्रिम सामाजिक आचरण को भली भांति समझ रही है और देख रही है।
शायद उचित समय आने पर क्षेत्र की जागरूक जनता इन दोनों को कुर्सी के खेल से बाहर फेंक देगी।
