आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 से पार्षद पद की प्रत्याशी अर्चना कुमारी सिंह ने सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में किया नामांकन…..

0 min read

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 से पार्षद पद की प्रत्याशी अर्चना कुमारी सिंह ने मंगलवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि वह अपनी दिवंगत सास राजमणि देवी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं।

अर्चना सिंह ने कहा कि उनकी सास ने वार्ड के विकास के लिए जो रोडमैप तैयार किया था, उसे आगे बढ़ाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

गौरतलब है कि राजमणि देवी वार्ड 29 से तीन बार पार्षद चुनी गई थीं और उनके नाम झारखंड में सबसे अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड दर्ज है. वह भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी थीं।

पिछले कार्यकाल के दौरान कैंसर से उनका निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस बार वार्ड 29 में मुकाबला रोचक माना जा रहा है।

अर्चना सिंह के सामने प्रतिद्वंद्वी के रूप में विनोद कुमार श्रीवास्तव की पत्नी एवं आदित्यपुर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव मैदान में हैं। अर्चना सिंह ने कहा कि सामने कौन है, इससे फर्क नहीं पड़ता। जनता के आशीर्वाद और समर्थन से वह विकास की नई इबारत लिखेंगी।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author