₹1.25 करोड़ गबन मामले में तीन अभियुक्तों को अग्रिम जमानत, साकची थाना कांड संख्या 187/2025…..

1 min read

₹1.25 करोड़ गबन मामले में तीन अभियुक्तों को अग्रिम जमानत
जमशेदपुर | साकची थाना कांड संख्या 187/2025
जमशेदपुर के राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल द्वारा अजय कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल सहित अन्य के विरुद्ध एक आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि वाटिका ग्रीन सिटी प्राइवेट होम लिमिटेड के साझेदारों ने ₹1 करोड़ 25 लाख की राशि का गबन किया।
उक्त मामले में साकची थाना कांड संख्या 187/2025 के अंतर्गत आज माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर की अदालत में सुनवाई हुई।
सुनवाई के उपरांत माननीय न्यायालय ने अभियुक्त राजेश कुमार अग्रवाल, सुमिता अग्रवाल एवं रमेश चंद्र अग्रवाल को अग्रिम जमानत प्रदान की।
अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता उर्वशी सिन्हा ने न्यायालय के समक्ष सशक्त एवं प्रभावी बहस प्रस्तुत की, जिसके पश्चात न्यायालय द्वारा यह आदेश पारित किया गया। सुमित अग्रवाल ने भी शंकर लाल अग्रवाल एवं अन्य के खिलाफ झूठा मुकदमा करने ,मानसिक प्रताड़ना ,एवं मानहानि का केस माननीय सिविल कोर्ट जमशेदपुर में दर्ज किया है।

Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author