अभय सिंह गोड्डा के संगठन चुनाव प्रभारी नियुक्त…..

0 min read


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह को गोड्डा जिला का संगठन चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में अभय सिंह को जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम का चुनाव प्रभारी बनाया था। पूरे झारखंड में भाजपा के दयनीय प्रदर्शन के बावजूद अभय सिंह ने अपने सांगठनिक क्षमता का परिचय देते हुए दोनों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करवाने में अपना सार्थक योगदान दिया।
अभय सिंह की सांगठनिक योग्यताओं को देखते हुए झारखंड बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने अभय सिंह को गोड्डा का संगठन चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author