“ताल” का चौथा संस्करण का ऑडिशन जमशेदपुर से आरंभ…..

1 min read

पूर्वी भारत की बहुचर्चित प्रतिभा प्रतियोगिता “ताल का चौथा संस्करण का ऑडिशन जमशेदपुर से आरंभ हुआ।यह ऑडिशन बिस्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में की गई,जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।जिनके द्वारा गीत संगीत,डांस और मॉडलिंग में अपने हुनर दिखाए,खास कर छोटे छोटे बच्चों ने अपने जलवे से सबका मन मोह लिया।वैसे इन प्रतिभागियों के टेलेंट का निर्णय वहां मौजूद जजों के द्वारा की जानी है। जमशेदपुर में ऑडिशन के बाद रांची,धनबाद,बोकारो और कोलकाता ने आयोजित होगी,जिसके बाद 10 को ग्रैंड फिनाले जमशेदपुर में होगी। जिसमें सिलेब्रिटी जज के तौर पर मशहूर कोरियोग्राफी आकांक्षा शर्मा के अलावे संगीत और मॉडलिंग के क्षेत्र से कोलकाता और जमशेदपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञों के निर्णायक मंडली मौजूद रहेंगे।संस्था के अधिकारी तपन चक्रवाती ने बताया कि कोरोना के दौरान इस संस्करण को रद्द किया गया था जो दुबारा चौथा संस्करण के रूप में इस वर्ष पुनः आरंभ किया गया है।इस इवेंट के विजेता प्रतिभागियों को भारत के प्रतिष्ठित मंच में जाने का मौका मिलेगा।वही ऑडीशन में शामिल होने आए प्रतिभागी और अभिभावक काफी उत्साहित थे, उनका मानना है कि इस तरह के इवेंट से बच्चों में छिपे प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है आगे भी इस तरह का कार्यक्रम होनी चाहिए।वही एक प्रतिभागी बच्ची महानिया ने कहा कि वैसे तो वह IPS बनना चाहती है लेकिन बचपन से उसे डांस में रुचि है इस लिए अपनी प्रतिभा को और निखार लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेती रहती है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author