सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स को टाटा स्टील ने कार्यालय की जमीन के बाद उपलब्ध करवाया पार्किंग, जमशेदपुर के पत्रकारों को मिला बजाने के लिए घंटा…..
SPY POST पहले ही खबर प्रकाशित कर चुका है कि टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर शहर के पत्रकारों के साथ सौतेला व्यवहार जारी है।
शहर के पाश एरिया बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग के पीछे सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का तीन मंजिला भवन स्थित है। उस बड़े भू-भाग के अलावा टाटा स्टील सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स की बिल्डिंग के लगभग 80 मीटर आगे अनुमानित 4000 वर्ग फीट का पार्किंग एरिया स्वीकृत किया। जिसका उद्घाटन स्वयं टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट श्री सुंदर रामम के हाथों दो दिन पहले यानी 10 जुलाई 2025 संपन्न हुआ।
पार्किंग के लिए आवंटित इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 20 करोड रुपए है। अपने व्यापारिक हितों को देखते हुए टाटा स्टील आने वाले समय में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को जूते चप्पल रखने के लिए भी अलग से कोई बड़ा भूखंड आवंटित कर सकती है।
आश्चर्य की बात है कि टाटा स्टील को अपनी गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं प्रकाशित करवाने के लिए पत्रकारिता जगत का ही सहारा लेना पड़ता है। टाटा स्टील के संस्थापक स्वर्गीय जे०एन० टाटा जैसे विशाल हृदय के स्वामी और भविष्यदृष्टा के विकसित जमशेदपुर की परिकल्पना में इतनी बड़ी चुक कैसे हो गई।
जमशेदपुर शहर में अखबारों में कार्यरत संवाददाता, न्यूज़ चैनलों के रिपोर्टर्स सहित डिजिटल और सोशल मीडिया में सक्रिय मीडिया कर्मियों की अनुमानित संख्या लगभग 350 से 400 के बीच है। वर्तमान समय में पत्रकारों को अपने कार्यक्रम संबंधित गतिविधियां संचालित करने के लिए कोई भी समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। चैंबर की बात छोड़िए शहर के चिकित्सकों को ही आईएमए भवन और रेड क्रॉस भवन आवंटित है।
इस संबंध में टाटा स्टील को गंभीरता से विचार करना चाहिए और यथाशीघ्र जमशेदपुर शहर के पत्रकारों के लिए एक उपयुक्त भूखंड का आवंटन करना चाहिए। यही नहीं अपने सामाजिक मूल्यों का निर्वाह करते हुए पत्रकारों के लिए भवन निर्माण में अपनी उचित और सक्रिय भागीदारी भी निभानी चाहिए।
अन्यथा यह विश्वास और भी पुख्ता होगा कि टाटा स्टील जमशेदपुर के पत्रकारिता जगत के प्रति सौतेला सोच रखती है।
नोट- अपने पाठकों से मिल रहे स्नेह और सम्मान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
SPY POST अपने वेबसाइट पर विज्ञापन प्रकाशित नहीं करता है। अगर कोई SPY POST के नाम से ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो हमें सूचित करें-9431539300
अंकित विजय की कलम से….☝️☝️



