“काले कंबल वाले” ने साधु समाज में कंबल वितरण कर कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया…..

1 min read

नर सेवा – नारायण सेवा : काले

प्रत्येक वर्ष की भाँति साधु समाज में कंबल वितरण कर हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड

जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ ने अपने वार्षिक कंबल वितरण सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शुभारंभ किया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सेवा की शुरुआत साधु समाज के बीच कंबल वितरित करके की गई। संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों, असहायों और गरीब परिवारों तक कंबल पहुँचाने का कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य है कि कठोर ठंड में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना कंबल के न रहे।

संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा- “हमारी कंबल सेवा कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं, यह मानवता के प्रति हमारा संकल्प है। 25 वर्ष पहले शुरू की गई यह छोटी-सी सेवा आज हजारों परिवारों तक गर्माहट पहुँचा रही है। हर वर्ष हम सेवा की शुरुआत साधु-संतों के आशीर्वाद से करते हैं, ताकि अभियान और अधिक प्रभावी और सफल हो सके। आने वाले दिनों में हम शहर के विभिन्न क्षेत्रों, बस्तियों, ग्रामीण इलाकों और जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुँचाते रहेंगे।”

“हर हर महादेव सेवा संघ पिछले 25 वर्षों से निरंतरता, समर्पण और मानवीय भावना के साथ जो सेवा कर रहा है, वह समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण है। ठंड के कठिन समय में यह अभियान अनगिनत लोगों के लिए जीवनदायिनी राहत है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया।
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जितेन्द्र चावला, रामकेवल मिश्रा, बंटी सिंह, रूपेश झा, के विश्वनाथ राव, संदीप कुमार सिंह, स्वाती मित्रा, जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, रितिका श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, आकाश गोप एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author

टाटा मोटर्स कर्मचारी सुबोध पात्रो के परिवार को मिला न्याय, बेटे को नौकरी और 77 लाख मुआवजे पर बनी सहमति….पांच दिनों तक मृतक का शव शीतगृह में रखकर चला आंदोलन, बंटी सिंह के संघर्ष के बाद प्रबंधन झुका; अंतिम दौर में विधायक मंगल कालिंदी और झामुमो की हुई एंट्री……

अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 65 वां रक्तदान शिविर का आयोजन, इस रक्तदान शिविर में 214 यूनिट रक्तदान संग्रहित…..