सीताराम डेरा थाना के नव नियुक्त थाना प्रभारी श्री आनंद मिश्रा का सीताराम डेरा थाना शांति समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन…..

0 min read

सीताराम डेरा थाना के नव नियुक्त थाना प्रभारी श्री आनंद मिश्रा का सीताराम डेरा थाना शांति समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
ज्ञात हो कि आनंद मिश्रा इससे पहले साकची थाना में थाना प्रभारी के तौर पर स्थापित थे।
आनंद मिश्रा की छवि पुलिस विभाग के तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में रही है और साकची थाना प्रभारी के रूप में उनके द्वारा नशा के कारोबारियों के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाया गया था।
सीताराम डेरा थाना शांति समिति के सदस्यों द्वारा भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष सह प्रखर समाजसेवी परशुराम सिंह बागी के नेतृत्व में नवपदस्थापित थाना प्रभारी आनंद मिश्रा का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
परशुराम सिंह ने भरोसा जताते हुए कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ की गई लड़ाई और जीरो टॉलरेंस की नीति में शांति समिति थाना प्रभारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी ।
परशुराम सिंह बागी के साथ शांति समिति के जसपाल सिंह, विनोद राम, कल्लू रजक, शंभू मुखी एवं अन्य भी मौजूद थे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author