नव नियुक्त R.I.T. थाना प्रभारी रविकांत पराशर जैसे कर्मठ पुलिस अधिकारी की क्षेत्र की जनता को जरूरत–परशुराम सिंह बागी(जिला अध्यक्ष- भारत रक्षा मंच)

1 min read

नव नियुक्त R.I.T. थाना प्रभारी रविकांत पराशर जैसे कर्मठ पुलिस अधिकारी की क्षेत्र की जनता को जरूरत–परशुराम सिंह बागी(जिला अध्यक्ष- भारत रक्षा मंच)

कुछ दिनों पहले सरायकेला जिले की पुलिस कप्तान श्रीमती निधि द्विवेदी के द्वारा अपने जिले के थाना प्रभारियों की नई सिरे से नियुक्ति की गई।
इस क्रम में जिले के तेज तर्रार और युवा पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति में प्रमुखता दी गई। इसी क्रम में R.I.T. जैसे संवेदनशील थाना के थाना प्रभारी के तौर पर आदित्यपुर थाना में पद स्थापित रहे 2018 बैच के अवर निरीक्षक रविकांत पराशर की नियुक्ति की गई है।
रविकांत इससे पहले परसुडीह और एमजीएम थाना में पदस्थापित रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति के बाद भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी ने नव नियुक्त थाना प्रभारी से मुलाकात कर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इसके साथ ही परशुराम सिंह बागी ने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि अपनी प्राथमिकता में नशे के कारोबारियों पर लगाम सहित अड्डेबाजी पर अंकुश लगाएं।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author